back to top

राजनांदगांव : मास्क नहीं लगाने पर निगम टीम ने आज भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर की कार्यवाही….

राजनांदगांव 21 जून। लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड की स्थिति निर्मित हो रही है। जिस कारण सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिन्हे प्रतिदिन समझाईस देने के साथ साथ अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है।

Advertisements

इसी कडी में आज निगम एवं पुलिस टीम शहर के आंतरिक क्षेत्रों में घुमकर कार्यवाही करते हुये समझाई दी। जिसमें जूनीहटरी राज इलेक्ट्रीकल्स एवं जयस्तम्भ चौक प्रेम क्लाथ स्टोर्स के संचालक द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया।

साथ ही व्यवसायियों को मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस दी गयी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे। साथ ही निर्माण समाग्री एवं मलमा परिसर के अंदर ही रखे, ताकि यातायात बाधित न हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page