back to top

राजनांदगांव: मास्क नहीं लगाने पर निगम टीम ने आज 05 व्यक्तियों पर लगाये 25 सौ रूपये जुर्माना…

राजनांदगांव 24 जुलाई। लॉकडाउन खुलने के उपरांत कोरोना संक्रमण के बढने की संभावना को देखते हुये मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड की स्थिति निर्मित हो रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बड़ रहा है। जिस रोकने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिन्हे प्रतिदिन समझाईस देने के साथ साथ अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी कडी में आज निगम एवं पुलिस टीम शहर के बाहरी क्षेत्रों में घुमकर कार्यवाही करते हुये समझाई दिये, जिसके तहत मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे मास्क नहीं पहने वाले 05 व्यक्तियों से 5-5 सौ रूपये कुल 25 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और निकट भविष्य में तीसरी लहर आने की भी संभावना है। जिसे ध्यान मेें रखते हुये मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page