back to top

राजनांदगांव: मास्क नहीं लगाने पर निगम टीम ने आज गुड़ाखू लाईन के दो व्यापारियों से वसूला 5-5 सौ रूपये जुर्माना…

राजनांदगांव 17 जून 2021। लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिन्हे प्रतिदिन समझाईस देने के साथ साथ अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी कड़ी में आज निगम एवं पुलिस टीम द्वारा हरीश ब्रदर्स कपड़ा दुकान, गुड़ाखू लाईन के साड़ी संसार एवं मनोज कटपीस पर बिना मास्क लगाये व्यवसाय करते पाये जाने पर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया।

इसी प्रकार रोड में मलमा एवं निर्माण सामग्री रखने पर मलमा मडप के तहत कार्यवाही करते हुये कैलाश नगर के विजय कांकरिया से 1 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया तथा कंचन बाग के सैयद अब्दुल एवं धर्मप्रिय वासनिक पर 5-5 रूपये जुर्माना लगाया गया, उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहकों से भी मास्क लगाने, सामाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देंवे। साथ ही निर्माण सामग्री एवं मलमा परिसर के अंदर ही रखें ताकि यातायात बाधित न हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page