back to top

राजनांदगांव : मितानिनों को किया गया मतदान के लिए जागरूक…

लोकसभा निर्वाचन 2024

मितानिनों को किया गया मतदान के लिए जागरूक

राजनांदगांव 18 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिनों को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं मतदान के लिए प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में बताया गया कि स्वीप कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित एवं मतदान के लिए जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मितानिनों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।  इस दौरान ममता, रेणुका, सावित्री, इंदु द्वारा नाटय प्रस्तुति दी गई और मास्टर ट्रेनर गीता वैष्णव, जानकी, मेनका, ममता, हेमिन, यशोदा, डेम बाई द्वारा वोट फॉर इंडिया रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिन शामिल हुए। 
Advertisements

You cannot copy content of this page