back to top

राजनांदगांव : मितानिनों को जनप्रतिनिधि बनने पर किया गया सम्मानित…


राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में मितानिनों को जनप्रतिनिधि बनने पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जनप्रतिनिधि बनने वाले मिनानिनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के लिए जागरूक करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने की अपील की। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों में मितानिनों की अहम भूमिका बतायी। कार्यक्रम अंतर्गत आगामी दिनों में कायाकल्प आरोग्य मंदिर, आरोग्य मित्र (योग दीदी) स्वास्थ्य शिक्षा मित्र दीदी, स्वस्थ्य एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत, स्वस्थ नोनी कार्यक्रम, जल कुटी व जल मंदिर, महिला स्वालंबन युक्त ग्राम, स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सरीता साहू,

सरपंच श्रीमती चुनेन्द्री, श्रीमती कीर्ति, श्रीमती मीना एवं पंच श्रीमती ओमबाई, श्रीमती लता, श्रीमती लक्ष्मी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्राम के विकास एवं स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने आदर्श ग्राम पंचायत एवं वार्ड बनाने के संबंध में उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक  मितानिन प्रियंका साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी मितानिन कार्यक्रम श्री अनील श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page