राजनांदगांव : मुआवजा के लिए संघर्ष समिति का गठन, गोलछा बने अध्यक्ष…

जंघेल बने उपाध्यक्ष गिरवर, भवानी, ताम्रकार बने किसानों के संगठन के संरक्षक

राजनांदगांव– खैरागढ जिला का प्रशासनिक लापरवाही का सबसे बड़े मामले को लेकर किसानों की महापंचयत ग्राम पद्मवतीपुर में आयोजित किया गया. जिसमे सर्व प्रथम संघर्ष समिति का गठन किया गया l जिसमें संरक्षक के तौर पर राजा भवानी बहादुर सिंह, पूर्व विधयक गिरवर जंघले एवम किसान नेता खम्हन ताम्रकार को बनाया गया l सर्व सम्मति से दनिया के युवा किसान सुधीर गोलछा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया, सचिव पूनम देवांगन कोषाध्यक्ष जैनेंद्र जंघेल एवम उपाध्यक्ष बलदाऊ जंघेल, प्रेम लाल जंघेल, प्रकाश जंघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवम प्रत्येक ग्राम से ग्राम प्रभारियो की नियुक्ति किया गया.

गिरवर के अगुवाई में मिले किसानों के प्रतिनिधि मंडल
महापंचायत में पूर्व विधयक गिरवर जंघेल ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए मुआवजा निश्चित रूप से मिलने की बात कहते हुए बोले की आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से किसानों की प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात कराकर मुआवजा के लिए आ रही दिक्कतों को दूर कराया जायेगा l गिरवर जंघेल ने अपने संबोधन में महापंचायत में उपस्थित किसानों को एडीबी प्रोजेक्ट अंतर्गत बन रहे छुईखदान से दनिया मार्ग अंतर्गत प्रभावित किसानों के मुआवजा हेतु छुईखदान प्रवास पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन के आने की जानकारी दी l

जिस पर उपस्थित प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के अगुवाई में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन से मुलकात कर मुआवजा में हो रही समस्याओ से अवगत कराया l जिस पर श्री देवांगन ने
तत्काल कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर को मुआवजा में आ रही दिक्कतों को दूर करने कहा l

कलेक्टर सोनकर का अश्वासन एक माह में कर ली जायेगी मुआवजा प्रक्रिया

कलेक्टर श्री सोनकर ने खनिज निगम के अध्यक्ष श्री देवांगन और पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के समक्ष किसानों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि आने वाले 1 डेढ़ माह के भीतर समस्याओ का समाधान कर किसानों को मुआवजा वितरण करवा दिया जायेगा l जिस पर किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री देवांगन और पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के प्रति आभार प्रकट किए l किसानों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल सड़क संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष डॉ बलदाऊ जंघेल ने कहा कि सरकार से हम किसानों को न्याय जरूर मिलेगा l