back to top

राजनांदगांव : मुकेश ने कोरोना से लडऩे के लिए जुटाई हिम्मत….

भीड़ से दूर रहकर हम सुरक्षित रह सकते हैं – मुकेश

Advertisements

राजनांदगांव डोंगरगढ़ बुधवारी पारा निवासी मुकेश वर्मा सब्जी के थोक विक्रेता हैं और सब्जी मंडी में भीड़ में जाने से कोरोना संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 85 तक चला गया था और स्वास्थ्य बिगडऩे लगा। तब वे डेडिकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल पेण्ड्री में एडमिट हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी से लडऩे के लिए उन्होंने हिम्मत जुटाई और मां बम्लेश्वरी को याद करते हुए प्रार्थना की। वहां रहते हुए परिवार की बहुत याद आती थी और सबसे हौसला मिला।

मुकेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण की यह बीमारी माता रानी की कृपा से हमारे प्रदेश और देश से दूर हो जाए यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि भीड़ में जाने की वजह वे संक्रमित हुए। लोगों को भीड़ से बहुत दूर रहना चाहिए। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए, मास्क लगाकर तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि 8 दिन तक वे हॉस्पिटल में रहे और अच्छा इलाज मिला।

इस दौरान नाश्ता, भोजन समय पर मिला और स्वस्थ होकर घर आ गया हूं। आगे भी कोरोना से बचाव के लिए भीड़ से दूर रहने के लिए संकल्पित हूं। सभी से यही अनुरोध है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page