back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कलेक्टर ने अर्जुनी एवं एलबी नगर में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

– पंडाल, माईक, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के लिए आज कलेक्टर डोमन सिंह ने अर्जुनी एवं एलबी नगर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने पंडाल, माईक, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने डोंगरगांव रेस्ट हाऊस में व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोंगरगांव में हेलीपेड का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम सुनील नायक सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page