back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहत जिले में परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े…

राजनांदगांव 08 मई 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहत जिले में 46 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 44 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति एवं 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत राजनांदगांव शहर के सतनाम भवन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 23 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति एवं 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न कराया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव शामिल हुए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री अनीता सिन्हा सहित जनपद सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, नागरिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस तरह मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक कार्यक्रम अंतर्गत बधेरा नवागांव में 15 जोड़ों का विवाह जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला राकेश सिन्हा एवं श्रीमती किरण विनोद बारले, जनपद सदस्य श्रीमती तुलसी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। छुरिया में 6 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page