
राजनांदगांव 16 मार्च। छत्तीसगढ सरकार की मितान योजना के तहत जन्म, मृत्यु, विवाह, आय जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं दुकान स्थापना पंजीयन प्रमाण पत्र मितान के माध्यम से घर बैठे बनाया जा रहा है, योजना के तहत घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड भी बनवा रही है।
इसके लिये 14545 पर फोन करने पर मितान की टीम घर आकर 0 से 5 वर्ष तक वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बना रही है। नगर निगम राजनांदगांव सीमाक्षेत्र में भी उपरोक्त सुविधाओं के अलावा मितान के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड बनाये जा रहे है। वार्डो में शिविर के माध्यम से भी आधार कार्ड बनाये गये है और अब इस सुविधा में विस्तार करते हुये वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 17 मार्च 2023 से 0 से 5 वर्ष तक के शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि मितान के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाने की योजना 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई है। एक फोन कॉल करने पर मितान की टीम घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। आधार कार्ड जनरेट होने के बाद डाक के माध्यम से आधार कार्ड हितग्राही के पास उसके घर पहॅुचेगा।
इस योजना का लाभ उठाकर लोग घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड बना रहे है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो में भी बच्चों का आधार कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया और अब दिनांक 17 मार्च 2023 से वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में शिविर लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के शिशुआंे का आधार कार्ड बनाया जायेगा।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 17 मार्च को शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 20 मार्च केा संता रविदास पेन्ड्री वार्ड नं. 20 के, 22 मार्च को रेवाडीह वार्ड नं. 22 के, 24 मार्च को स्टेडियम वार्ड नं. 23 के,
27 मार्च को गुरूगोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के, 29 मार्च को शीतला माता वार्ड नं. 25 के, 31 मार्च को तिलक वार्ड नं. 28 के, 3 अपै्रल को विवेकानंद वार्ड नं. 29 के व 5 अपै्रल को मेडिकल वार्ड नं. 21 के एवं 7 अप्रैल को रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के आंगनबाडी केन्द्रांे मंे शिविर लगाकर मितान के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा।
शेष वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में भी शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि उपरोक्त वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रांे में जाकर अपने बच्चों का आधार कार्ड बनावाकर योजना का लाभ लेवे।









































