back to top

राजनांदगांव : राजस्व वसूली में कोताही पर 10 सहायक राजस्व निरीक्षक व वार्ड प्रभारी को नोटिस…

राजनांदगांव 16 मार्च। वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति पर सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा राजस्व की समय समय पर समीक्षा की जा रही है तथा राजस्व वसूली की जानकारी लेकर कडाई से सत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दे रहे है।

Advertisements

कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक , वार्ड प्रभारी को वसूली मे तेजी लाने व वसूली में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने के निर्देश उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि को दिये है। साथ ही अवकाश के दिनों में भी घर घर जाकर एवं निगम कार्यालय में वसूली करने निर्देशित किये है,

निर्देशानुसार अवकाश के दिन वसूली की जा रही हैै।
राजस्व की समीक्षा के दौरान कुछ सहायक राजस्व निरीक्षकों व वार्ड प्रभारियों की अवकाश के दिन में शून्य वसूली पाया गया, जिसपर नराजगी व्यक्त करते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने नोटिस जारी किया है, जिनमें सहायक राजस्व निरीक्षक रोहित रावटे, हेमंत सिन्हा, अवनीश झा,

दिपांकन गुरू, देवकुमार निर्वाणी, प्रताप चंद बोरकर एवं वार्ड प्रभारी संतोष मिश्रा, नंद किशोर मानिकपुरी, मोहित साहू व शेरसिंग सिदार को शून्य वसूली पर नोटिस जारी किया गया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में कहा कि समस्त राजस्व उप निरीक्षक अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों व वार्ड प्रभारियों की डिमान्ड के अनुसार वसूली की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे तथा राजस्व वसूली में कोताही,

कम राजस्व वसूली व शून्य वसूली पर कार्यवाही की अनुशंसा करंेगे। उन्होंने कहा कि जिनकी वसूली जिस दिन शून्य रहेगी उस दिन का उनका उस दिन की उपस्थिति शून्य मानते हुये उस दिन का वेतन काटा जायेगा। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षको को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन वार्ड में स्वयं जाकर वसूली करे एवं अपने अधिनस्थों की वसूली की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना सुनिश्चित करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page