back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के राजनांदगांव प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर एवं एसपी ने ग्राम सिंघोला में तैयारी का लिया जायजा…

राजनांदगांव 08 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने ग्राम सिंघोला में कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।

Advertisements

उन्होंने माँ भानेश्वरी मंदिर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को पंडाल, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page