
राजनांदगांव 03 अगस्त 2023। राज्य शासन के श्रम विभाग के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत निरंतर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभन्वित किया जा रहा है। योजनांतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित प्रथम 2 संतानों को छात्रवृत्ति एवं प्रतिवर्ष वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
श्रमपदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत राज्य के किसी अन्य समान्तर विभागों द्वारा भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त होता है,
तो उसके अतिरिक्त भी मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के संतानों को छात्रवृत्ति सहायता राशि प्रदाय किया जाता है। छात्रवृत्ति योजना के प्रावधान अनुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिक के आवेदन जमा करने के 1 माह के भीतर उनके संतानों को छात्रवृत्ति राशि से लाभान्वित किया जाता है।









































