back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना…

राजनांदगांव 01 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके प्रथम दो आश्रित संतानों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित है।

 जिसके अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतानों को उनके शैक्षणिक योग्यता अनुरूप पीएससी, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे पुलिस भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 4 माह से अधिकतम 10 माह तक नि:शुल्क कोचिंग प्रदान किया जाता है। इच्छुक एवं पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव से संपर्क कर सकते है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page