राजनांदगांव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 22 वी कडी का प्रसारण रविवार को नगर निगम राजनांदगांव के सभागार मे लोगो ने तन्मयता से सुना। इसअवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी मे जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह के भाग-दो परअपने विचार साझा किये ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी मे जनता के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्थानीय परिस्थितियो को ध्यान मे रखते हुए समस्या और समाधान के साथ हि विभिन्न विकास कार्यो को प्राथमिकता से पूरी कर रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 22 वी कडी सुनने की व्यवस्था नगर निगम राजनांदगांव के टाउन हाल मे की गई थी जहां पर महापौर हेमादेशमुख सहित काग्रेस पार्षद एल्डरमेन अधिकारी कर्मचारी सहित अधिकारी कर्मचारीयो ने तन्यमता से सुना।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिला प्रशासन व्दारा स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए नवाचार की प्रशंसा की ।राजनांदगांव जिले के महिला समूहों द्वारा बनाई गई लगभग 22 हजार 480 राखियों का विक्रय ई-कॉमर्स के माध्यम किया गया है ।
इसी तरह वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री भी ई-कॉमर्स पर करने की व्यवस्था की गई है, इससे महिला समूहों को नया बाजार मिला है । मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के बाद महापौर हेमादेशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो के परिस्थिति के हिसाब से विकास कार्य किये जा रहे है जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता का प्रमाण है ।
मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आकाशवाणी के साथ साथ अन्य टेलीविजन मे माह के प्रथम के सप्ताह के रविवार को किया जाता है । रेडियो वार्ता सुनने की व्यवस्था नगर निगम व्दारा की जाती है ।
सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।










































