back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की…

राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्वांर नवरात्रि के षष्ठी पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मातारानी से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Advertisements

मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page