back to top

राजनांदगांव : मुड़पार के युवाओं ने राजेश श्यामकर से प्रभावित होकर बनाई फोटो हुआ विमोचन…

राजनांदगांव । ग्राम मुड़पार में मुड़पार के युवाओं ने जिला पंचायत सदस्य एवं डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता राजेश श्यामकर से प्रभावित होकर अपने हाथ से उनकी फोटो बनाई और उनका विमोचन भी उन्ही से करवाएं।डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके कुशल व्यवहार को लेकर काफी प्रभावित है कोई भी छोटा या बड़ा दुख हो या सुख हो वह हमेशा उनके लिए खड़ा रहता है

Advertisements

साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा सजग रहते हैं इसी को लेकर ग्राम मुड़पार के युवाओं में वासुदेव कुंभकार ने अपने हाथों से उनकी सुंदर कलाकृति वाली फोटो बनाई साथ में वीरेंद्र कुमार साहू व एकलव्य पटेल भी शामिल है। इन युवाओं ने राजेश श्यामकर से ही फोटो का विमोचन भी गांव के एक कार्यक्रम में कराया। जिस पर उन्होंने उन युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश श्यामकर के साथ ग्राम मुड़पार के सरपंच गैन्दू पटेल, घुमका मंडल के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, परदेसी सोनबोईर, अजय ठाकुर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page