back to top

राजनांदगांव में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48 पौवा देशी मदिरा और घटना में प्रयुक्त जुपिटर मोटरसाइकिल जप्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और शराब कोचियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।


इसी अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोहारा ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति ग्रे रंग की जुपिटर मोटरसाइकिल से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अविनाश उर्फ मोनु गुप्ता (34 वर्ष) और सूरज जांगड़े (32 वर्ष), दोनों निवासी नंदई कुआं चौक, थाना बसंतपुर के रूप में हुई।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से 48 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3,840 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ घटना में प्रयुक्त जुपिटर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AZ 0251 को भी जप्त किया। इस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब कोचियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक महेंद्र साहू, दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, जामिन्द्र वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page