राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, इलाज के लिए आ रही महिला की मौत…

राजनांदगांव, । राष्ट्रीय राजमार्ग में सीआईटी के पास आज सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका अपने पति के साथ इलाज के f ल ए राजनांदगांव आ रही थी। इसी बीच अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।

Advertisements

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआईटी कॉलेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह 8.30 बजे एक बाइक सवार दम्पत्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक क्रमांक सी जी 08 वाय 6871 में पीछे बैठी श्रीमती सरोज साहू पति विनोद कुमार साहू दूर जा गिरी और उसके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

वाहन चला रहेविनोद कुमार को हल्की चोट लगी और वे बाल-बाल बच गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति ग्राम जंगलेसर से राजनांदगांव आ रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।