back to top

जशपुर: शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म…

जशपुर,। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। 2 साल पहले दीदी की शादी में आए अशोक यादव (21 साल) ने नाबालिग से दोस्ती की। फिर फोन पर ही शादी की बात कही। नाबालिग से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकता। ऐसा कहकर लड़की को अपने झांसे में लिया।

14 दिसंबर को युवक नाबालिग को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी नाबालिग को बाइक से जशपुर से झारखंड ले गया। इसके बाद ट्रेन से केरल ले गया। केरल से लौटकर दोनों झारखंड मेंरुके थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से कई बार संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों को झारखंड से बरामद किया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि करीब 2 साल पहले दीदी की शादी में आरोपी अशोक यादव से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 14 दिसंबर को आरोपी ने मोबाइल पर शादी और प्रेम का झांसा देते हुए कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकता और उसे लेने आ रहा है। आरोपी की बातों में आकर नाबालिग उसी रात लगभग 11 बजे आरोपी के साथ भाग गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page