राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा ,6 युवकों की मौत, चालक गंभीर…

राजनांदगांव, – जिले के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश नंबर की कार में 7 युवक सवार थे, जो नागपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही कार के अचानक ब्रेक लगने से वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी ओर मुड़ गया, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।