back to top

राजनांदगांव : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव, 15 अगस्त 2025 – पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला) गीता वाधवानी, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया सहित आईजी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page