back to top

राजनांदगांव में हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार…


राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि विकास नगर लखोली में आदित्य मानकर, भरकापारा स्थित काली माई मंदिर के पास भूपेंद्र यादव तथा रेलवे स्टेशन के सामने अमृतसर पंजाब निवासी मनप्रीत गुडैच और अमृत सिंह लोगों से गाली-गलौच कर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन चारों युवक आक्रोशित होकर विवाद करने और मारपीट पर उतारू हो गए।


इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेंद्र शाह, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, सहायक उप निरीक्षक इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक अफजल खान सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page