back to top

राजनांदगांव: मेडीकल कालेज अस्पताल मे पदस्थ एक 29 वर्षीय महिला डाक्टर की मौत…

राजनांदागांव जिले के पेण्ड्री स्थित मेडीकल कालेज अस्पताल मे पदस्थ एक 29 वर्षीय महिला डाक्टर की मौत हो गई है । मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है । मेडीकल कालेज अस्पताल के पी आर ओ डा पवन जेठानी ने बताया कि महिला चिकित्सक भाविका ठाकूर मेडीकल कालेज अस्पताल मे कैजुअल्टी डाक्टर के रुप मे पदस्थ थी ।

महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए अपने घर मे मेडीकल कालेज अस्पताल जाने की तैयारी मे थी उसी दौरान सीने मे दर्द उठा और वह घर के सामने गिर पडी मेडीकल कालेज अस्पताल पहुचने से पहले हि महिला चिकित्सक ने दम तोड दिया था ।

Advertisements

You cannot copy content of this page