राजनांदगांव : मेहंदी का रंग छूटने से पहले नववधू की मौत…

राजनांदगांव। अपने मायके दुर्ग से, ससुराल राजनांदगांव आ रही एक नव-वधु की स्कूटी से गिरने से मौत हो गयी। मृतका का विवाह 15 दिन पूर्व ही होना बताया जाता है। वह पेशे से शिक्षिका थी।

पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप धर्म कांटा के पास 19 मई की रात एक स्कूटी सवार महीला खुद ही गिर पड़ी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अपने वाहन से उसे सोमनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया डॉक्टर ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका पायल कश्यप पति गौरव (33) वर्ष निवासी दीनदयाल नगर चिखली अपने मायके दुर्ग से आ रही थी। अचानक स्कूटी से गिर जाने से सिर पर घातक चोट के चलते उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि पन्द्रह दिन पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। उसका पति भी पेशे से शिक्षक है।