राजनांदगांव : मैंगो फ्रूटी जूस में निकला कीड़ा…

राजनांदगांव शहर के पेण्ड्री स्थित एक दुकान से मैगो फ्रुटी मे इल्ली निकलने की घटना प्रकाश मे आई है हालाकि इसे पीकर कोई बच्चा बीमार नही हुआ है । मैगो फ्रुटी डीलरो व्दारा पुराना माल खपाया जा रहा है जिससे इल्लिया निकल रही है ।वही खाद्य विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है ।

Advertisements

मैंगो फ्रूटी-फ्रेश एन जूसी” गर्मी में अपने आपको तरो ताजा करने के लिए अगर आप फ्रूटी पी रहे है तो जरा हमारी इस खबर पर जरूर ध्यान दीजिएगा क्योकि हो सकता है कि फ्रूटी पीने के बाद आप अस्पताल न पहुँच जाए। जी हाँ एक ऐसा हि मामला राजनांदगांव के पेण्ड्री मे देखने को मिला है ।पेण्ड्री की एक बालिका ने पेण्ड्री स्थित एक दुकान से चार मैगो फ्रुटी खरीदी और दो मैगो फ्रुटी को पी गई और दो को रखी हुई थी लेकिन कुछ देर बाद इन मैगो फ्रुटी से जिन्दा इल्लिया निकलना शुरु हो गया ।जिससे बालिका घबरा गई और अपने परिजनो की सूचना दी ।

हालाकि फ्रुटी पीने से कोई बच्चा बीमार नही हुआ है ऐसा माना जा रहा है कि मैगो फ्रुटी के डीलर स्कापायरी डेट और पुरानी माल को खपाने मे लगे हुए है जिससे इल्लीया निकल रही है हालाकि परिजनो ने इसकी शिकायत नही की है वही खाद्य विभाग इस ओर अनदेखी किया हुआ है ।संकल्प न्यूज चैनल आपसे आग्रह करता है कि जब भी अगर आप पैक वस्तु को खाते पीते है तो ये जरूर सुनिश्चित कर ले कि क्या वो आपके खाने पीने योग्य है य नही।