back to top

राजनांदगांव : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल ,आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया चार्ज…

राजनांदगांव केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनांदगांव जिले के उदयाचल भवन मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हमारा सौभाग्य है कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है जिनका एक हि सोच, विचारधारा है कि भारत का परचम विश्व पटल पर हो ।केन्द्रीय नागगरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया ने कल राजनांदगांव जिले के भाजपा शक्ती केन्द्र मे कार्यकर्ताओ मे जोश एवं उमंग भरा ।और आगामी विधान सभा  चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को चार्ज किया ।केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री आंकाक्षी जिला कार्यक्रम मे शामिल होने दो दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर थे ।

Advertisements

भाजपा कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजनांदगांव एक ऐसा जिला है जिससे सिंधिया परिवार का पीढी दर पीढी से पारिवारिक रिश्ता रहा है जो सम्बंध उनके परिजनो ने रखा है वही सम्बंध बनाए रखने वे दिन रात कोशिश करेगे ।श्री सिंधिया ने कहा है कि हमारा सौभाग्य है कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसमे देश के गरीबो आदिवासीयो के विकास के लिए ज्वालामुखी की तरह तडप है ।उन्होने कहा कि विश्व पटल पर भारत को मान सम्मान से देखा जाता है उसमे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्व पूर्ण योगदान है

केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबो के घर को पक्का मकान बनाने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई है ।जिसमे 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार का और 60 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र सरकार का होता है ।उन्होने प्रदेश सरकार को कटघरे मे खडा करते हुए कहा कि ऐसी महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश की भूपेश सरकार ने ठण्डे बस्ते मे छोड दिया है । ऐसे मे  उन्होने एकात्म मानववाद की सेना रुपी भाजपा के कार्याकर्ताओ को  आव्हान किया कि ऐसी संकुचित नीति का दृढ़ता एवं कठोरता से विरोध करना होगा ।

उन्होने कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि युक्रेन रुस युध्द के दौरान  भारत सरकार आपरेशन गंगा चलाकर यूक्रेन सहित अन्य जगहो मे  फसे 22 हजार से अधिक भारतीय छात्र छात्राओ को  सुरक्षित स्वदेश लाये है ।जिसमे छग सहित राजनांदगांव जिले के विद्यार्थी शामिल थे ।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भाजपा कार्यक्रम के  बाद एक निजी हांटल एबीस ग्रीन मे वरिष्ठ नागरिको के परिचर्चा मे शामिल हुए ।और अपने विचार साझा किये ।पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  डा रमन सिह सांसद संतोष पाण्डे सहित स्थानीय नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे

Advertisements

You cannot copy content of this page