राजनांदगांव – थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत विवेकानंद नगर एवं मुक्तागिरी के गली में सुबह मार्निंग वाक में निकलने वाले लड़की एवं महिलाओं के साथ एक लड़का आये दिन छेड़छाड़ करने के संबंध में दिनांक 30.11.2021 को प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 533/2021 धारा 354,294,323 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन पर महिला संबधी अपराधो को संवेदनशीलता से लेते पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डी० श्रवण राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं लोकेश देवागंन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर आशीर्वाद रहटगावकर के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये मार्निंग वाक में निकलने वाले लड़कों एवं महिलाये के साथ छेड़छाड़ करने वाले उक्त नाबालिक बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड राजनादगांव में पेश किया गया जिसे किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया जिससे विवेकानंद एवं मुक्तागिरी के लड़की एवं महिलाये राहत की सांस ली ।










































