back to top

राजनांदगांव : हत्या के प्रयास से चाकू मारने वाले आरोपियों को चिखली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – हत्या के प्रयास से चाकू मारने वाले आरोपियों को चिखली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष यादव पिता कैलाश यादव उम्र 17 साल साकिन शंकरपुर शीतला मंदिर के पास वार्ड नंबर 09 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव में रहता हूँ कि दिनांक 01.12.21 को रात्रि करीबन 09.30 बजे मैं और मेरा दोस्त अनिकेत यादव शिवम जामुलकर घुमने के लिये शांतिनगर गली नंबर 01 सरकारी कुंआ के पास पहुंचा था।

उसी समय योगेश यादव एवं यशवंत साहू ने आया ओर तुम लोग मस्ती कर रहे हो कहकर गाली गलौच करने लगा मना करने पर दोनो ने बेल्ट निकालकर मारपीट बारी बारी से करने लगा तब वहा उपस्थित लोगो ने छुडवाया जिनको में नहीं जानता फिर योगेश यादव ने अपने घर से तलवार लेकर आया ओर लहराते हुये आज तुमको जान से खत्म कर दूंगा कहकर पीछे से तलवार से हत्या करने की नीयत से वार किया वार करने से मेरा सिर में चोट आयी है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध कमांक 798/21 धारा सदर 307 भादवि.25.27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया बाद पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव डी. श्रवण, अति० पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव के दिये दिशा निर्देश एवं निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के मार्ग दर्शन से आरोपी को पकडने तत्काल एक टीम चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित कर आरोपी को पता तलाश किया गया जो भागने के फिराक में था जिसे आज दिनांक 02.12.21 को पकड़ कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक के भेजा जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह सउनि हिम्मत यादव आर० 1224 राजकुमार बंजारा, आर० 1253 नेमकरण जंघेल का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page