back to top

राजनांदगांव : मोखला एनीकट में रविवार दोपहर डूबने से दो युवकों की मौत…

शहर से करीबन सात किलोमीटर दूर स्थित मोखला एनीकट में रविवार दोपहर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों ही युवक का शव घंटेभर की मेहनत बाद बाहर निकाल लिया गया था। दोनों ही शहर के लखोली इलाके में रहने वाले हैं। शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीबन 11 बजे लखोली के डेढ़ दर्जन युवा पिकनिक मनाने के लिए मोखला एनीकट गए हुए थे। इस दौरान करीबन 8 से 10 युवक नहाने के लिए एनीकट में उतरे, जहां उम्मीद से अधिक जलभराव होने के चलते 4 से 5 युवक डूबने लगे। एक युवक ने डूब रहे लोगों में से तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन दो युवक जिनमें एक नाबालिग शामिल है, डूब गया।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद खोजबीन अभियान के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। करीबन तीन बजे खोजबीन शुरू की गई और एक घंटे के भीतर ही दोनों युवकों के शव को निकाल लिया गया। शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page