back to top

राजनांदगांव: मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले के थाना गैंदाटोला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में अवैध शराब, गांजा व असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नुनहाटोला और कोलियारी के बीच कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की, जहां आरोपी पवन निषाद (32 वर्ष), निवासी ग्राम दैहान, थाना गैंदाटोला, को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से पीले प्लास्टिक बैग में रखे 29 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 5.220 लीटर और कीमत 3,480 रुपये है।इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04DN5724) जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है, को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत 13,480 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page