back to top

राजनांदगांव: मोदी सरकार के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मात्र नारा, समाज कल्याण बोर्ड को बंद करना दुर्भाग्यजनक-क्रांति बंजारे…

राजनांदगांव/ 21जून 2021/ मोदी सरकार ने समाज कल्याण बोर्ड को नो प्रॉफिट मानकर बंद कर दिया। कांग्रेस नेत्री क्रांति बंजारे ने इसे महिलाओ बेटियों एवं दिव्यांग जनों के साथ अन्याय करार दिया। सदस्य संचार विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी व सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क्रांति बंजारे ने कहा कि मोदी भाजपा सरकार का समाज कल्याण बोर्ड को नो प्रॉफिट मानकर बंद करना महिलाओं बेटियों एवं दिव्यांगों के साथ अन्याय है।

Advertisements

समाज कल्याण बोर्ड कोई व्यवसायिक बोर्ड नही था जिससे केंद्र सरकार को प्रॉफिट मिलता। मोदी सरकार के निर्णय से स्पष्ट हो गया की भाजपा के एजेंडा में समाज का कल्याण करना नहीं है बल्कि सत्ता के जरिये चंद पूंजीपतियों के कल्याण के लिए काम करना है।समाज कल्याण बोर्ड का उद्देश्य शोषित पीड़ित महिलाओं के उत्थान के लिए बच्चियों एवं किशोरियों के शिक्षा दीक्षा के लिए दिव्यांगों के सहायता के लिए काम करना था।

उनके पुनर्वास, तकनीक सहायता, उन्हें रोजगार के लिए मार्गदर्शन देना वित्तीय सहायता दिलाना शिशु गृह, एवं अल्पवास गृह एवं परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से महिलाओं परिवारिक के विवाद का निपटारा करना, जागरूकता के लिए काम करना था बंजारे ने कहा कि मोदी भाजपा के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मात्र नारा है। समाज कल्याण बोर्ड जो बेटियों के सुरक्षा संरक्षण शिक्षा उनके रोजगार उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही थी। उसे बंद कर मोदी भाजपा ने बता दिया कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के विरोधी हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page