back to top

राजनांदगांव : मोबाइल चोरी कर भाग जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल की मदद से आरोपी को उसके सकुनत से किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – दिनाक 08-06-2021 को प्रार्थीया श्रीमति शकुन्तला साहू पति विष्णु साहू उम्र 44 साल साकिन चैखड़िया पारा वार्ड न. 42 सिधी धर्मशाला के पीछे राजनांदगांव थाना बंसतपुर जिला राजनादगांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई दिनांक 08-06-2021 को वह अपने न्यायालिन कार्य से खैरागढ़ आई थी। और काम वापस बाद अपने मो.सा. से वापस राजनांदगावं जा रही थी कि माईल्स स्टोन स्कूल के सामने मेन रोड खैरागढ़ मे अज्ञात 02 व्यक्ति द्वारा उसके उसके एपरान मे रखे मोबाइल को उठाकर चोरी कर भाग गये कि शिकायत पर थाना खैरागढ़ मे अपराध क्रमाक 197@2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व मे सायबर सेल की मदद से आरोपी रवि ठाकुर उर्फ कौशल उर्फ छिहत्तर पिता स्व0 बजरग ठाकुर उम्र 21 साल साकिन सिकोला भांठा वार्ड न0 14 थाना मोहननगर जिला दुर्ग को उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और चोरी किया गया मोबाइल को दिया जिसे विधिवत जप्तिपत्रक के जप्त कर आरोपी को गिरप्तार किया गया ।

आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर उप जेल सलोनी भेजा गया। प्रकरण के अन्य 01 आरोपी की पतासाजी की जारी है। उक्त सपूर्ण कार्यवाही मे प्र0आ0 204 अगस्तुस खलको प्र0आ0 90 गन्नू लाल साहू, आर0 660 डुलेश्वर साहू आरक्षक 1220 अख्तर मिर्जा द्धारा सराहनीय कार्य किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page