राजनांदगांव : मोर मकान मोर आस के तहत अब तक 188 परिवारों को मिला स्वयं का आवास…

वर्षो से किराये में निवासरत परिवारों का स्वयं के आवास का सपना हो रहा साकार

लाटरी के माध्यम से आज 21 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन,

मोर मकान मोर आस के तहत अब तक 188 परिवारों को मिला स्वयं का आवास

राजनांदगांव 15 मई। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया।

प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज दिनांक 15 मई 2025 को नगर निगम सभागृह में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,शैकी बग्गा, राजा माखिजा, डीलेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता व योजना के नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार खाण्डे, सहायक अभियंता व सहायक नोडल अधिकारी श्री वसीम खान, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 21 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। पूर्व में 167 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।


नोडल अधिकारी श्री खाण्डे ने बताया कि रेवाडीह में निर्मित 340 पूर्ण आवास में 2, मोहारा में निर्मित 340 पूर्ण आवास में 1, मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 10, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 6, लखोली में निर्माणाधीन 172 अपूर्ण आवास में 2 इस प्रकार इस बारिश में कुुल 21 हितग्राही के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में आवास आबंटन पत्र दिया जायेगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाये उन्हें राशि जमा उपरांत पुनः लाटरी कर आवास का आबंटन किया जायेगा तथा जो आवेदक बैक से ऋण लेना चाहते है उन्हें ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है।


निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने आवास प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को बधाई देते हुये कहा कि आज वर्षो से आप लोग किराये के मकान में निवास कर रहे थे, लेकिन आज शासन की योजना के तहत अब आप किराये के मकान से मुक्त होकर अपने स्वयं के आवास का सपना सकार करेंगे। उन्होंने सभी हितग्राहियो से कहा कि अपने आवास में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन करने हेतु बाहय व्यक्ति के प्रलोभन में आकर पैसे का लेन देने न करे।


आवास आबंटन पर लोककर्म एवं आवास पर्यावरण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा ने हितग्राहियों को उनके नवीन आवास की बधाई देते हुये कहा कि अब आप इस बारिश के मौसम में अपने स्वयं के मकान में निवास करेंगे। शेष पात्र हितग्राहियो को भी राशि जमा उपरांत आवास का लाभ दिया जायेगा। इस अवसर पर योजना के सी.एल.टी.सी श्री ललित मानकर, श्रीमती सोनम पालिया, श्री सजल तिवारी तथा विभागीय लिपिक श्री राजेन्द्र रामटेके व श्रीमती साधना यादव, श्री राकेश पटिले, श्री वेदांत श्रीवास्तव एवं श्री देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।