back to top

राजनांदगांव : मोहड में निर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण…

राजनांदगांव 6 फरवरी। नगर निगम द्वारा मोहड़ वार्ड नं. 49 स्थित शीतला माता मंदिर के पास महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख एवं पार्षद निधि अंतर्गत 2.00 रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया।

Advertisements

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री विनय झा, श्रीमती दुलारी बाई साहू, श्री भागचंद साहू, वार्ड पार्षद श्री संजय रजक, वरिष्ठ सभापति श्री समद खान, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व वार्ड के जितेन्द्र साहू, नीलकंठ साहू, जागृत साहू, खेमलाल ठाकुर, गिरधारी साहू, गणेश साहू, यादवराम चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, स्वतंत्रदास साहू, हितेश साहू व कार्तिकराम साहू द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने मॉ काली की पूजा अर्चनाकर सामुदायिक भवन का विधिवत लोकापर्ण किया।


लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में महापौर श्रीमती देशमुख ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, वार्डवासियें की मांग पर महापौर निधि व पार्षद निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। भवन निर्माण होने से अब वार्ड के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के लिये वार्ड में ही एक उचित स्थान मिल गया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर विकास के लिये दिये गये राशि से नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्य वार्डो में कराये जा रहे है। वार्ड में अन्य कार्य कराये जाने की मांग पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जावेगी। इस अवसर पर उप अभियंता श्री तिलक राज धु्रव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page