राजनांदगांव: मोहड में पानी निकासी की समस्या, बंद प्लाट खोल पानी की कराई निकासी…

स्थाई समाधान के लिए महापौर ने कहा जल्द होगा नाली निर्माण

राजनांदगांव 3 मार्च। वार्ड नं. 49 मोहड के शीतला पारा में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। शीतला पारा के अंतिम छोर में निजी खुली भूमि होने से पानी निकासी में कठिनाई हो रही थी। पानी खूले प्लांट में भरने के कारण प्लाट मालिक द्वारा पानी निकासी बंद करने पर पानी भरने की समस्या आ रही थी, जिसपर वार्डवासी स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे। समस्या के निराकरण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव आज मोहड पहुॅच भूमि मालिक को समझाईस देकर पानी निकासी कराने राजी किए।


लंबे समय से शीतला पारा में पानी निकासी की समस्या थी, बार बार समझाईस के बाद भी समस्या यथावत थी। शीतला पारा वासियों की मांग पर नगर निगम के अधिकारियो द्वारा भू-मालिक को समझाईस देकर पानी निकासी के लिये कहा जा रहा था, किन्तु भू-मालिक के द्वारा निकासी द्वार बंद किया जा रहा था। शीतला पारा वासियो की शिकायत पर आज पानी निकासी के लिए नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की सयुक्त टीम पहुच भू-मालिक से पानी निकासी हेतु प्लांट खोलने कहा गया।


भू-मालिक के द्वारा नही मानने की स्थिति में महापौर श्री मधुसूदन यादव स्थल में पहुॅच भूमि स्वामी को समझाईस दिए। समझाईस उपरांत स्थाई समाधान की बात आई जिसपर महापौर श्री यादव ने कहा कि होली त्यौहार के बाद नाली निर्माण किया जायेगा। नाली निर्माण हो जाने से निजी भूमि में पानी भरने की समस्या नही होगी। महापौर की समझाईस पर प्लांट मालिक ने पानी निकासी के लिये सहमति दी, सहमति उपरांत जे.सी.बी. के माध्यम से पानी निकासी कराई गयी। इस दौरान वार्ड पार्षद श्री संजय रजक, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, बसंतपुर थाना प्रभारी श्री एमन साहू सहित वार्ड के सीमा साहू, आरती साहू, राजेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, सीमा हिरवानी, कमल बाई, रेवती निषाद, ममता निषाद, चैनी ठाकुर, सोमीन ठाकुर, नेमिन निषाद, ईषा निषाद, प्रेमचंद निषाद, सोमन साहू, डिगेश ठाकुर, गणेश्वर हिरवानी के अलावा निगम व पुलिस अमला उपस्थित था।