back to top

राजनांदगांव : मोहारा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही, पत्नी को आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी शराबी पति गिरफ्तार….

राजनांदगांव – शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एवं पत्नी को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी मोहारा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मृतिका गायत्री पटेल ने 15 माह की बच्ची को गोद मे लेकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी एवं मृतिका का इलाज के दौरान देहांत हो गया था।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06.10.2021 को श्रीमति गायत्री पटेल पति काशीराम पटेल निवासी शिवपुरी अपने 15 माह की बच्ची को गोद में रखकर अपने उपर मिटटी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली कि सुचना पर मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया गया।

कुमारी झिलमिल का मौके पर ही मौत हो गया एवं श्रीमति गायत्री पटेल का ईलाज के दौरान देहांत हो गया। जिस पर चौकी मोहारा में मर्ग कमांक 97 / 21, 113/ 21 धारा 174 जाफ़ौ० कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। दौरान जांच कार्यवाही के परिजन व गवाहो के कथन पर से पाया गया कि आरोपी काशीराम पटेल पिता पिता तुलसीराम पटेल उम्र 30 साल साकिन शिवपुरी के द्वारा अपनी पत्नी गायत्री पटेल को विवाह के बाद से ही आये दिन शराब की नशे में धुत होकर मारपीट करता व रूपयो पैसो की मांग कर प्रताड़ित करता था।

आरोपी काशीराम के द्वारा अपनी पत्नी गायत्री पटेल को आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित किया जिससे मृतिका तंग आकर अपनी 15 माह की मासूम बच्ची झिलमिल पटेल के साथ स्वयं व बच्ची पर मिटटी तेल डालकर आत्म हत्या कर ली। जो जांच के दौराना आरोपी काशीराम पटेल के विरूद्ध अपराध दोष पाये जाने से मर्ग पर से अपराध क्रमांक 171/2022 धारा 306 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी की पता सजी कि जा रही थी।

जो पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के.के.पटेल, निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी का लगातार पता साजी किया गया। आज दिनांक 25.03.22 को घर में छुपे रहने की सूचना मिलने पर उसके ग्राम शिवपुरी घर में दबिस देकर आरोपी को दिनांक 25.03.22 के 11:00 बजे गिरफ्तार कर ज्यु० रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश यादव, प्र०आर० 659 सियाराम घुर्वे आरक्र० 1258 परमानंद बोगा. आर० कमांक 165 आनंद देवाले की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page