राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान…

    राजनांदगांव / दिनांक 27.01.2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 27वे दिन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में र.नि. अरविंद साहू, निरी. अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा शहर के चौक-चौराहो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के देखते हुए यातायात नियमों का पालन करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने,

ओव्हर स्पीड, ओव्हर लोड, रांग साईड, बिना सीट बेल्ट वाहन नही चलाने यातायात एवं राजनांदगांव पुलिस द्वारा आम लोगो से अपील की गई। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्री विजय मानिकपुरी एवं कलाकार उदय देवांगन, लिंकन, दिनेश साहू, भूपेन्द्र मंडावी, श्रद्धा, कंचन, तेजेन्द्र साहू, निकिता गजभिए, केशव साहू, कौशल साहू एवं बीएड के प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर विद्यार्थी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।