back to top

राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों में नो पार्किंग में रखे वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही…

  • यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा पुराना रेस्ट हाउस रोड, पोस्ट ऑफिस से स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस श्री राम दरबार रोड, मनसुखलाल पेट्रोल पंप से गंज लाइन मानव मंदिर से फव्वारा चौक तक नो पार्किंग में रखे वाहनों पर की चालानी कार्यवाही।
  • आज 25 चारपहिया वाहनों पर कार्यवाही कर कुल 7500/- रूपयें समन शुल्क किया गया वसूल।

राजनांदगांव – दिनांक 10.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा अभियान चलाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर चलानी कार्यवाही की गई। जिसके तहत पुराना रेस्ट हाउस रोड, पोस्ट ऑफिस से स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस श्री राम दरबार रोड, मनसुखलाल पेट्रोल पंप से गंज लाइन मानव मंदिर से फव्वारा चौक तक कुल 25 चारपहिया वाहन मालिकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की गई, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहें।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page