back to top

राजनांदगांव : यातायात पुलिस ने कराया आटो, बस, ई-रिक्शा, वाहन चालको का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण…

राजनांदगांव – आज दिनांक 14.02.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगाॅव संतोष सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, सउनि शेषनारायण देवांगन प्रधान आरक्षक रामविलास नेताम आरक्षक घनश्याम महेश यातायात टीम एवं उद्यांचल अस्पताल के संरक्षक उत्तम जैन, अध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाअध्यक्ष अशोक मोदी, डाॅ0 सुमीत जायसवाल, अस्पताल स्टाफ राजेश जाॅन, नीरज साहू, सरोज यादव, ममता साहू, उर्वशी, कमलेश्वरी, के द्वारा यातायात सहायता केन्द्र महावीर चैक में आटो, बस, ई-रिक्शा वाहन चालकों का नि-शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें शहर के आटो चालक 65, बस चालक 20, ई-रिक्शा चालक 25, एवं यातायात स्टाफ 25 कुल 135 लागों का (निःशुल्क नेत्र परीक्षण, बी.पी.शुगर, दंत चेकअप) किया गया। साथ ही आम जनता को यह भी संदेश दिया गया यातायात नियमों का हमेशा पालन करें सुरक्षित रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page