राजनांदगांव : युवाओं को यातायात व सायबर के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता संबंधित परीक्षा का आयोजन…

राजनांदगांव। युवाओं को यातायात व सायबर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जागरूकता संबंधित परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमे जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें परीक्षा केंद्र प्रभारी उपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी व केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट का वितरण केंद्र प्रभारियों को किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन व विद्यार्थियों को सुविधाओं को ध्यान में रख 13 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य के एल तांडेकर ने बताया की छात्र युवा मंच द्वारा विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण विषय को लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जो आज के युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं । साइबर एवं यातायात के प्रति जागरूकता एवं रक्तदान बनेगा महादान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया लगभग हजारों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।संस्था के इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

छात्र युवा मंच के संगठक लोकेश्वर सिन्हा ने बताया कि यह हमारा 9वा वर्ष है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम पर परीक्षाएं आयोजित किया जाता है इस वर्ष हमारा विषय था साइबरक्राइम एवं यातायात जागरूकता जो की एक महत्वपूर्ण विषय है आजकल हर युवाओं के पास मोबाइल होते हैं और अपने मोबाइल में अलग-अलग वेबसाइट में जाते रहते हैं जिससे डाटा चोरी होने की संभावनाएं बढ़ जाती है ,जिससे हमारा मोबाइल हैक भी हो सकता है इसी में जागरूकता लाने के लिए इस विषय का चयन किया गया और परीक्षा आयोजित की गई।