back to top

राजनांदगांव : चौक-चौराहों में मटन मार्केट पर प्रतिबंध लगाने मांग…

राजनांदगांव – शहर में किसी भी स्थान पर लग रहे मुर्गा, मटन, मछली और अंडों की दुकान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। नेता प्रतिपक्ष किशन यदु के नेतृत्व में शहर के कुछ युवाओं ने अपनी इसी मांग पर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। निगम आयुक्त ने ऐसी दुकानों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisements

नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र के तहत अस्पताल, कार्यालय, स्कूल कॉलेज के आसपास विभिन्न स्थानों में मुर्गी, मछली, अंडा की दुकानें खोली जा रही है। ऐसे में वहां आसपास का एरिया दूषित होता है। लोग बदबू और गंदगी से परेशान होते हैं। संस्कारधानी में सभी जाति धर्म के लोग निवास करते हैं। एवं व्यापार करते हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन कर कहीं भी इस प्रकार की दुकान खोलने से कुछ इलाकों में वहां रहने वाले आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने कहा कि मटन, मुर्गा, मछली, अंडा की दुकान खोलने के लिए जगह का निर्धारण किया जाए। यह दुकानें निगम द्वारा निर्धारित जगहों में खोली जानी चाहिए। साथ ही शहर में कहीं दुकान खोलने वालों के विरुद्ध निगम द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारा उद्देश्य जाति, धर्म- संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाना या उनके कारोबार में दखल देना नहीं है, लेकिन संस्कारधानी के नाम से जाने वाले शहर में व्यवस्था अनुरूप कार्य करने एवं उसमें सहयोग की मांग की गई है।

नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा की सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया है इस संबंध में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,स्थानों का चयन कर एमआईसी में फाइल रखे उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करके नए स्थान उपलब्ध कराए जायेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page