back to top

राजनांदगांव: युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेसहारा महिला एवं बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया दाखिल…

राजनांदगांव 3 जून 2021- विपत्तियों में तन, मन, धन से दिया गया सहयोग और पीड़ितों की हर सम्भव सहायता के लिए बढ़ाए गए कदम संजीवनी का काम करते हैं। इसी मानवीय दृृष्टिकोण को अपनाते हुए मानव सेवा में संस्कारधानी के युवाओं के हाथ आगे बढ़े हैं। 

Advertisements

वही युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव तथागत पांडे के नेतृत्व में SOSIYC की टीम ने फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे रह रही बेसहारा गरीब महिला एवं उनके बच्चों का सुध लेते हुए तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल में एडमिट करवाया।

तथागत पांडे ने बताया कि दोपहर को मुझे पता चला कि एक महिला अपने 20 दिन के बच्चे को धूप मे ले के निकल जाती है दो वक़्त की रोटी के जुगाड़ में। बच्चे की स्थिति बहुत ज़्यादा नाज़ुक है और माँ की दिमाग़ी हालत ठीक नहीं।

SOSIYC की टीम ने युद्ध स्तर मे खोज बिन चालु किया और देर रात पता चला की उक्त महिला राजनांदगाँव स्थित फ़्लाई ओवर के नीचे है। मौक़े पर पता चला एक नहीं दो बच्चे है और दोनो गंभीर है। एक के सर से पिता का साया भी उठ चुका है।

टीम ने तत्काल बच्चों को वहाँ से उठा कर उनकी माँ सहित जिला अस्पताल दाखिल कराया और डाक्टर से तुरंत इलाज चालु हो ये सुनिशित किया। फ़िलहाल बच्चों का इलाज चालु हो चुका है। आप सब की दुआ चाहिए सब ठीक हो जाने पर शहर वसियों को टीम SOSIYC की तरफ़ से एक तोहफ़ा ज़रूर मिलेगा सब खुश ज़रूर हो जाएँगे।

बस दोनो बच्चों के लिए दुआ ज़रूर करे। इस कार्य में बड़े भाई दिगंत अवस्थी, भवनीत सिंह, नवदीप सिंह, सैफी हुसैन, मोनू ठाकुर, सुनंदन लोहिया, मोनू पांडे का सहयोग रहा।

सेवा, शांति और संवाद का संदेश देते हुए मानवता और मानव मूल्यों के लिए समर्पित यह संस्था युवाओं को सेवा की राह दिखाती है। युवाओं को चाहिए कि वे एकता का भाव रखते हुए बिना किसी में भेद किए मानवता, निष्पक्षता, सार्वभौमिकता, तटस्थता के साथ सतत स्वैच्छिक सेवा की ओर स्वयं अग्रसर रहें और दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर प्रेरित-प्रोत्साहित करें। यही मानव जीवन का आधार है, जो हमें एक सामाजिक प्राणी की संज्ञा देता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page