back to top

राजनांदगांव : युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ग्रामीण अंचल में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में हुए शामिल…

राजनांदगांव – छ.ग राज्य युवा आयोग अध्यक्ष मान. जितेन्द्र मुदलियार जी आज राजनांदगांव जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम कुतुलबोर सिर्रा भाटागांव, मरेठा नवगांव , करमतारा मे भोथीपार खुर्द धमानसरा सहित निगम क्षेत्र के वार्ड नं 51 हल्दी के कार्यक्रम शामिल हुए।

जहाँ जितेंद्र मुदलियार दीप प्रज्वलित कर मां स्वरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की एवं ग्रामवासियों सहित आयोजन समितियो को सफल आयोजन एवं नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जिसमे विशेष रूप से जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर मोंटी सोलंकी विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चेतन भानुशाली ब्लाक अध्यक्ष गुरभेज सिंह मखीजा प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति वैष्णव महासचिव गौतम निषाद अमित कुशवाहा आशीष बाजपाई पवन राजपूत रोशन सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थिति थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page