back to top

राजनांदगांव: युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लिया भाग, उछाली गिल्ली…

राजनांदगांव- ग्राम भरेगॉव राजनादगांव विधानसभा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार जी एव जिला पंचायत सदस्य अगेश्वर देशमुख जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली, शहर जिला अध्यक्ष गुरभेज मखीजा, ग्राम पंचायत भरेगॉव की सरपंच एकता चंद्राकर अमित कुशवाहा आशीष साहू रोहित चंद्राकर सत्यम चंद्राकर और बहुत से कांग्रेस जन एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत भरेगॉव में राजीव युवा मितान क्लब एवमं ग्राम पंचायत भारेगॉव व समस्त ग्रामवासी भारेगॉव के तत्वाधान में भी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया।

जिसमे गांव के महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों में उत्साह का महौल बन गया। बुजुर्ग वर्ग चर्चा करते सुने गए कि हमारे जमाने मे हमने बहुत खेला। वर्षों बाद हमे पारंपरिक हमारे जमाने का खेल खेलते देखना अपने आप मे बहुत सुखद अनुभव है।

छतीसगड़िया ओलम्पिक खेल के अंतर्गत कब्बडी,खो- खो,बाटी, भौरा,फुगड़ी,बिल्लस, पिट्ठुल, गिल्ली डंडा,रस्सी खींच,दौड़ आदि पारंपरिक खेलों में महिलाओं, बुजुर्गों,बच्चों ने भाग लिया।

सभी ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुवे कहा कि आज जब बच्चे मोबाइल व ऑनलाइन गेम व आधुनिक खेल कूद में व्यस्त होकर अपने पारंपरिक खेल को भूल चुके है उन्होंने पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन पूरे छग में ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक आयोजन की पहल किया।
आज निश्चित ही मुख्यमंत्री का उद्देश्य जो छत्तीसगढ़ी खेलो को सहेजने का उद्देश्य है वह सार्थक होता नजर आ रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page