back to top

राजनांदगांव: युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और नौकरी नहीं मिलने के मामले को लेकर भाजयुमो ने रोजगार कार्यालय का किया घेराव…


राजनांदगांव 17/06/2021 – प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद भी युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और नौकरी नहीं मिलने के मामले को लेकर राजनांदगांव जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया।

युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और नौकरी देने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए , प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज राजनांदगांव शहर के रोजगार कार्यालय का घेराव किया।

Advertisements

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपने घोषणापत्र में युवा बेरोजगारों को 2 हजार 500 रूपये बेरोजगारी भत्ता और लाखों युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी युवा बेरोजगारों को ना बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है और ना ही नौकरी।


प्रदेश सरकार के जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने और युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोजगार कार्यालय के सामने गेट पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page