back to top

राजनांदगांव : रंगोली में बिखरी छत्तीसगढ़ की अनोखी संस्कृति की छटा…

नागरिकों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
राजनांदगांव 01 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस राज्योत्सव पर जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत व निकाय में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर में खूबसुरत रंगबिरंगे रंगोली की छटा बिखरी।

Advertisements

नागरिकों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक खूबसुरत रंगोली में छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित चित्र उकेरे। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर राज्योत्सव में उल्लास के माहौल में जिलेवासियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। कलेक्टर ने रंगोली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page