back to top

राजनांदगांव : रक्षाबंधन के इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने शहर व जिले वासियों को दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव 22 अगस्त 2021। महापौर हेमा देशमुख ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महापौर ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है, वहीं बहन द्वारा भाई की मंगल कामना और भाई द्वारा बहन की रक्षा किए जाने के संकल्प से जुड़ा है।

उन्होंने यह कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली लेकर आए। महापौर ने शहर सहित जिले की जनता से अपील भी की कि भाई बहन के इस पवित्र पर्व को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page