back to top

राजनांदगांव : रजक समाज के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष नवाज खान से की सौजन्य भेंट…

00 समाज की वास्तविक स्थिति से कराया अवगत।।
00 मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के संबंध में हुई चर्चा।।

Advertisements

राजनांदगांव – जिला रजक समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर ने अपने जिला पदाधिकारी सहित  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान से सौजन्य भेंट मुलाकात की हैं और सामाजिक विषय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अति शीघ्र मिलाने पर चर्चा किया गया हैं।

नवाज खान ने कहा की आप सबको अति शीघ्र स्वयं जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की बात कही हैं। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ लेख राम निर्मलकर ने जिला समाज भवन राजनांदगांव में कुर्सी की कमी के कारण हो रही असुविधा से अवगत कराया है जिसमें अध्यक्ष  नवाज खान से आग्रह करने पर 25 कुर्सी देने की बात कही।

अध्यक्ष ने समाज को आगे भी सहयोग मिलने का आश्वासन दिलाया। जिला सामाजिक पदाधिकारी ने अध्यक्ष नवाज खान को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। डॉक्टर लेख राम निर्मलकर के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर, उपाध्यक्ष डॉ हेम सिंह निर्मलकर,

संगठन मंत्री रामनाथ निर्मलकर, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक, राजनांदगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष रेखालाल रजक, संतोष रजक, गोपी निर्मलकर, परसराम निर्मलकर , एवं अन्य लोग मिलकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान से आगे समाज को सहयोग देने की बात कह कर धन्यवाद दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page