
राजनांदगांव — छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे “रजत जयंती महोत्सव” के तहत राजनांदगांव पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान यातायात पुलिस ने शहर में यातायात जागरूकता पंपलेट, स्टीकर, पोस्टर, फ्लेक्स बैनर, पॉकेट फोल्डर एवं ऑटो स्टेपनी ब्रांडिंग के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल, बसंतपुर में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, ताकि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी दुर्घटनाओं से बचा सकें।









































